बिजनौर। एक सिपाही की कार अनियंत्रित होकर खराब खड़े ट्रक में जा घूसी। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा के पास हुआ।
जनपद बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर निवासी ऋषिपाल सिंह (40) पुत्र अनुज चिकारा पुलिस विभाग में रामपुर में तैनात था। वह कुछ दिनों की छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वह किसी कार्य के लिए अपनी कार सेंट्रो से बिजनौर जा रहे थे। बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे स्टेट मार्ग पर धर्मपुरा गांव के सामने पहुंचे, तभी उनकी कार किसी वाहन से असंतुलित होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अनुज चिकारा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अनुज चिकारा 2011 बैच का सिपाही था।
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार
Udai Prakash
Jun 28 2025 1:36PM
200133
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
