संभल। जनपद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। जिन जगहों पर हिंसा भड़की थी, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया हैं।
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि जनपद में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद माहौल पूरी तरह से शांत हैं। दुकानें, स्कूल और सभी प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हिंसा के बाद आज पहला जुमा हैं, जिसको लेकर अलर्ट मोड रखा गया हैं। लोकल इंटेलीजेंस भी सतर्क है, जो पल- पल की खबर रख रहे हैं। हिंसा वाली जगहों पर फोर्स तैनात किया हुआ है। लोगों से अपील की जा रही है कि मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने -अपने घरों को लौट जाए। सादी वर्दी में भी पुलिस के लोग लगे हुए हैं, जो संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद का सर्वे के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उपद्रव किया था। सर्वे करने के लिए गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था। उनके ऊपर पत्थरबाजी की थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी तक इसमें घायल हुए थे। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। कई वाहन जला दिए गए थे।
संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
Udai Prakash
Nov 29 2024 12:29PM
200393
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
