पूर्वी चंपारण। जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बैरिया देवी माई स्थान के समीप मोतिहारी शहर के मिस्कॉट मुहल्ला निवासी स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना कुमार से 22 लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने लूट की घटना का मास्टरमाइंड व्यवसायी के एक कर्मी सहित तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है,जबकि अन्य तीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पकड़े गए बदमाशों में बंजरिया थाना क्षेत्र निवासी स्वर्ण व्यवसायी का कर्मी चेतन कुमार, अजगरी निवासी संतोष कुमार व सिसवा पश्चिमी निवासी चंदन कुमार शामिल है,जबकि घटना में शामिल फरार अन्य तीन अजगरी शनिचरा स्थान निवासी जीत कुमार, सिसवा निवासी राजा प्रसाद व गुड्डू सहनी के विरूद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा,तीन गिरफ्तार
Jun 7 2025 4:05PM
202683
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











