पूर्वी चंपारण।जिला पुलिस के एक नटवरलाल सिपाही के करतूत से पूरे पुलिस महकमा में हडकंप मचा है।दरअसल मोतिहारी नगर थाना में पदस्थापित सिपाही क्रमांक 726 अमित कुमार ने एएसपी सदर शिवम धाकड़ और डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय के फर्जी हस्ताक्षर से लाखो का ईधन का गबन कर दिया है।
साथ ही बड़ा खेला कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के आवेदन पर सिपाही अमित कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है।फिलहाल फर्जीवाड़ा का मास्टर माइंड सिपाही फरार है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सदर एएसपी शिवम धाकड़ और सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय का फर्जी सिग्नेचर कर सिपाही 726 अमित कुमार द्वारा डीजल का गबन किया गया है। सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय के शिकायत पर जांच कराया गया ।जांच में मामला सत्य पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











