बोकारो में पिस्टल के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
बोकारो, 17 जनवरी सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी लोडेड पिस्टल एवं एक अन्य मैगजीन में 7.65 का पांच कारतूस बरामद किया।
सिटी थाना में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सिटी थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना पर रोहित कुमार सिंह निवासी मुकरेरा, थाना रिविलगंज, जिला छपरा, बिहार को गिरफ्तार किया गया। छपरा में भी उसके विरुद्ध लूट के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।











