जालौन। जालौन में पुलिस को अपराधी नहीं मिल रहे हैं। गुड वर्क करने के चक्कर में पुलिस थाने पहुंचने वाले फरियादियों को ही अपराधी बना रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार काे सामने आया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में जांच की मांग की है।
रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मारकंड सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण झगड़कर पत्नी थाने पहुंच गई। उसके खिलाफ थाना में एक शिकायती पत्र साैंप दिया। इस पर जगम्मनपुर चौकी पुलिस आरोपी को घर से गिरफ्तार करके ले गई थी।
उसका आरोप है कि पुलिस ने युवक को सुनसान जगह ले जाकर एनकाउंटर की धमकी दी। जिसके बाद उसे अवैध शराब से भरा थैला पकड़ाकर वीडियो बनाया और उस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले की जानकारी हाेने पर पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की जमानत करवाई। पीड़ित दम्पति ने मंगलवार काे इस मामले में दाेषी पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम और एसपी को शिकायती पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दुर्गेश कुमार ने इसे संज्ञान लेकर सीओ को गम्भीरता से जांच के आदेश दिए हैं।
जालौन में पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर युवक को बनाया शराब तस्कर
Oct 22 2024 5:15PM
203564
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











