गोपेश्वर। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम क्षेत्र के वसुधारा ट्रेक पर रविवार रात एक यात्री के पैर में चोट लगने से वह चलने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलने पर बदरीनाथ से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए बदरीनाथ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अविनाश कुमार वसुधारा ट्रेक पर ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिर गए थे। उनके पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वे आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए। अविनाश ने मदद के लिए 112 पर कॉल किया, जिसके बाद कोतवाली बदरीनाथ से कॉन्स्टेबल संतोष रावत, आरक्षी आदर्श और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम ने अविनाश को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और सावधानीपूर्वक ट्रेक से बाहर निकाला। उन्हें बदरीनाथ ले जाकर आगे का चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया।
वसुधारा ट्रेक पर घायल यात्री का पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू
Sep 23 2024 5:55PM
202838
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











