पानीपत। पानीपत के बापौली में परीक्षा देने गई गांव की एक छात्रा कॉलेज से लापता हो गई। परिजनों के द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। थक हार कर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। थाना बापौली में रविवार दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। लड़की की उम्र 20 वर्ष है। वह बी.कॉम अंतिम वर्ष में बापौली कालेज में पढ़ती है। गत दिवस वह कालेज में परीक्षा देने गई लेकिन पेपर खत्म होने के बाद वह घर पर नहीं लौटी। परिजनों ने उसका काफी इंतजार किया। इंतजार के पश्चात उनकी चिंता बढ़ गई और उन्होंने पहले कॉलेज में पता किया फिर उसकी सहेलियों व रिश्तेदारों से पता किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











