BREAKING NEWS

उदयपुर के वन किनारे बसी कॉलोनी में फिर दिखा पैंथर

उदयपुर के वन किनारे बसी कॉलोनी में फिर दिखा पैंथर


उदयपुर, । उदयपुर में शहरी क्षेत्र में फिर पैंथर नजर आया है। शहर के बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में गुरुवार सुबह पैंथर नजर आया। पैंथर वहां से गुजरा तो कुत्ते भौंकने लगे। एक व्यक्ति ने इसका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि एक मादा लेपर्ड सहित उसके दो शावक हैं जिन्हें कुछ दिन से कॉलोनी के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है।

पैंथर के घूमने से लोग सहमे हुए हैं। रात तो दूर, दिन के समय भी अकेले बाहर निकलने में डरने लगे हैं। बीते दिन ही एक व्यक्ति जब घर के बाहर कचरा फेंकने गया था तब उसे करीब 200 मीटर की दूरी पर पैंथर और दो शावक दिखे थे। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों झाड़ियों के बीच जाकर छिप गए थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे पहाड़ी और जंगल है, जहां अक्सर पैंथर घूमते रहते हैं। संभावना है कि पैंथर नाले के पास पानी पीने के लिए आता रहता है।



करीब डेढ़ महीने पहले भी रात 12 बजे कॉलोनी के ठीक पीछे पैंथर नजर आया था। इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले भी इस क्षेत्र में पैंथर देखा गया था। अब एक मादा पैंथर सहित दो शावक दिखने के बाद कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने कॉलोनी वासियों को पिंजरा लगाने से पहले तक रात में पटाखे फोड़ने के लिए कहा है।

Subscribe Now