पलवल। भारत सरकार की ओर से कराई जाने वाली 16वीं जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल और पेपरलेस होगी। जनगणना के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन और सेंसेस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) के माध्यम से आंकड़ों का संग्रह और निगरानी की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में जनगणना का पहला चरण 1 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें हाउस लिस्टिंग और आवास संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी।
इसके बाद दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसे जनसंख्या गणना का मुख्य चरण माना जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को 16 से 18 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डा. वशिष्ठ ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के समग्र विकास की आधारशिला होती है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित करती है। इसलिए नागरिकों से अपेक्षा है कि वे जनगणना कर्मियों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में डेटा संग्रह मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी। आम नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके तहत वे मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें एक स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसका सत्यापन प्रगणक द्वारा किया जाएगा।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मी जब घर-घर जानकारी एकत्र करने आएं, तो पहले उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर सत्यापन करें और उसके बाद ही जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न पाए।
इस अवसर पर सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, सीएमओ डा. सतेंद्र वशिष्ठ तथा डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
पलवल : मोबाइल एप से होगी 16वीं जनगणना, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल : उपायुक्त
Mar 6 2026 3:42PM
202257
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











