पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना 90 हजार रुपए नगदी व लाखों रुपए के आभूषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्लामाबाद निवासी सुरजीत ने बुधवार काे पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 अक्टूबर की रात चोर उनके घर में घुस गए और अंदर के ताले तोड़ दिए। घर से 90 हजार रुपए नगदी, साढ़े पांच तोला सोने के व 600 ग्राम चांदी के आभूषण और मोबाइल चोरी करके आरोपी फरार हो गए। उन्हें जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कैंप थाना की किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी को दी।
कैंप थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करने के बाद उनकी लिखित शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











