गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक एमपी 21 जी 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं लगभग 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपित चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है।
उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी।
इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है।
तेज रफ्तार पिकअप ने मार्निंग वाॅक पर निकली दाे महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौत
Udai Prakash
Apr 9 2026 3:18PM
201137
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
