जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ढाबामारी के पास आज मंगलवार सुबह विवाह समाराेह से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई, इस हादसे में 2 महिलाओं की माैके पर ही मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद मेकाॅज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में विवाह समाराेह में गए हुए थे, विवाह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच में प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन के असंतुलन से हादसे की वजह माना जा रहा है।
विवाह समाराेह से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की हुई माैत, 37 घायल
Udai Prakash
Apr 7 2026 2:38PM
201671
1
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
