मीरजापुर। जिले में 22 दिसंबर को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और 21 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा अनिवार्य होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजकुमार दीक्षित ने बताया कि लोक सेवा आयोग ने केंद्रों के लिए 21 विद्यालयों की सूची मांगी है, जिसे तैयार कर भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले नवंबर में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए चयनित केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित करने की संभावना है। पिछले वर्ष 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की सुविधाएं उपलब्ध थीं।
22 दिसंबर को मीरजापुर में पीसीएस प्री परीक्षा, 21 केंद्रों पर होंगे 10 हजार अभ्यर्थी शामिल
Nov 27 2024 12:31PM
201899
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
