लोहरद। बगड़ू थाना क्षेत्र के बगड़ू में निर्माणाधीन कुआं धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। जिसकी पहचान बगड़ू निवासी चंद्र प्रकाश भगत के रूप में हुई है। घटना बुधवार की है।
बगड़ू थाना क्षेत्र के बगड़ू में मनरेगा योजना से लाभुक सुनील उरांव के कुआं की खुदाई कार्य चल रही थी।जिसमें मृतक चन्द्र प्रकाश भगत के साथ अन्य दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर की मिट्टी भरभराकर गिर गई।इसमें कुएं के भीतर काम कर रहा मजदूर चंद्र प्रकाश की ओर का मिट्टी गिरने से केवल वह दब गया। जबकि अन्य दो मजदूर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद शोर-मचाने पर पंचायत की मुखिया रानी मिंज एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कुएं में उतर कर करीब आधे घंटे में दबा मजदूर को कुदाल से मिट्टी हटाकर घायल अवस्था बाहर निकाला गया। और इलाज के लिए एंबुलेंस से लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में मजदूर की मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
