अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित हेरूवा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जामो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में जान गवाने वाले युवक की पहचान जायस निवासी सोनू (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक फुरकान सुलतानपुर जिले के कुड़वार निवासी है। छानबीन के दौरान परिवार से पता चला है कि सोनू किसी कार्यवश सुल्तानपुर जिले के कुड़वार स्थित फुरकान के घर गया था। वहां से फुरकान उसे बाइक से छोड़ने जायस जा रहा था, तभी हेरूवा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।
जामो कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोग हादसे को तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई और उसका साथी घायल है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अमेठी : बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत
udai prakash
Nov 29 2025 2:19PM
201011
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
