कोडरमा। कोडरमा में 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में ठेकेदार संजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोडरमा जेल भेज दिया।
दूधीमाटी निवासी और आरोपित के मामा राजकुमार यादव ने इस सम्बंध में कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि एक लाख के चेक को 81 लाख का बनाकर रुपये की निकासी कर ली गयी। कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया संजीव यादव पर एक साल पूर्व उक्त कांड के तहत मामला दर्ज किया गया था तब से वह फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया गया। उसपर एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर अपना आचरण प्रमाण पत्र बनाने का भी आरोप है।
कोडरमा के ठीकेदार और भाजपा से जुड़े संजीव कुमार ने फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग अपना आचरण प्रमाण पत्र बनाने और उसका उपयोग लघु सिंचाई विभाग में निविदा में किया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद कोडरमा एसपी कार्यालय के जरिये भी कोडरमा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में ठेकेदार काे किया गिरफ्तार
udai prakash
Jan 29 2025 9:33PM
200137
6
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
