देवघर (मधुपुर): मधुपुर गिरिडीह मुख्य पथ पर मधुपुर के लखना मोहल्ला स्थित बासुकिनाथ इंडेन गैस एजेंसी के पास एक मोटरसाइकिल एवं पिकअप वैन में टक्कर हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक चालक सफेद रंग की अपाचे बाइक से जगदीशपुर की ओर से मधुपुर की ओर जा रहा था वहीं पिक अप वैन मधुपुर से जगदीशपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में लखना मोहल्ला स्थित बासुकिनाथ इंडेन गैस एजेंसी के समीप दोनों की आपस में टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक के सिर में गम्भीर चोट आई है। घटना होते ही आसपास के लोगों ने मधुपुर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुपुर प्रशासन की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुँचकर घायल को तत्काल मधुपुर के हिना हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। सिर पर गहरी चोट होने के कारण घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। खबर मिलने तक युवक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।
सड़क दुर्घटना में एक घायल, स्थिति गम्भीर
Nov 26 2020 6:18PM
1 मिनट का रीड
1044036
69





