कैथल। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे। जिस कारण लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही। आलम यह है कि लोग अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचते हैं, परंतु जिले के बड़े अधिकारी प्रशासनिक काम का बहाना लगाकर शिविर से नदारद रहते हैं। जिस कारण अब लोगों का भी समाधान शिविर से मोह भंग हो गया है।
मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। यदि अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का संकेत है, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में उच्च अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर समाधान शिविर में उपस्थित रहें।
सुबह 11:30 बजे तक समाधान शिविर में विभागों के छोटे कर्मचारी तो उपस्थित दिखे, परंतु जिला स्तर का कोई भी बड़ा अधिकारी शिविर में बैठा नहीं मिला। जिनमें सीटीएम, एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी नदारद मिले। इस बारे में जिला नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर वह व्यस्त हैं। इस कारण शिविर में नहीं बैठ सके, उन्होंने अपने कार्यालय के संबंधित अधिकारियों को वहां भेजा हुआ है।
कैथल में सीएम के आदेशों की अवहेलना, समाधान शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी
Dec 17 2024 5:38PM
203356
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











