सिरसा | सिरसा जिले के गांव ढूकड़ा के पास राजस्थान को जाने वाली नोहर फीडर नहर ओवरफ्लो होने से टूट गई। नहर टूटने से करीब 250 एकड़ नरमें व धान की फसल पानी में डूब गई। लगभ्ग 50 नलकूप और खेतों में बने मकान भी डूब गए। पक कर तैयार खड़ी फसल जलमग्न होने से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। नहर में करीब 70 फीट चौड़ी दरार आ गई। किसानों का कहना है कि नहर में पिछले तीन-चार दिन से पानी ओवरफ्लो चल रहा था।
इसकी सूचना उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन पानी का बहाव कम नहीं किया गया। रात को नहर ओवरफ्लो होने से ढूकड़ा गांव के पास टूट गई। जिससे पक कर तैयार फसल पानी में डूब गई और उनकी पूरे साल की मेहनत बेकार हो गई।
किसान बंसीलाल , महावीर, प्रहलाद सोनी, विनोद सोनी, भागमल सयोदा, राजेश कलवासिया, मदन ढाढेला, सुभाष सिहाग, सुनील सोनी ने बताया कि राजस्थान को जाने वाली नोहर फीडर रात करीब 12 बजे नहर अचानक टूट गई। उन्होंने बताया कि उनके खेत नहर के पास ही हैं, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें हुआ है।
उन्होंने बताया कि क्रीम 250 एकड़ में धन और नरमी की फसल पूरी तरह से जल मग्न हो गई है और अब पक कर तैयार खड़ी फसल की चुगाई व काटने का काम शुरू किया हुआ था। लेकिन फसल पानी में डूबने के कारण पूरे साल की मेहनत बेकार हो गई। उन्होंने तो पूरी मेहनत और काफी पैसे खर्च कर फसल को पकाया था, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण से उन्हें लाखों का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि फसल के साथ-साथ खेतों में लगे ट्यूबवेल व मकान भी जल मग्न हो गए। उन्होंने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है, लेकिन अभी तक पानी का बहाव कम नहीं हो पाया है।
सिरसा में ओवरफ्लो नहर का फीडर टूटा, 250 एकड़ फसल जलमग्न,नलकूप व मकान डूबे
Oct 7 2024 12:07PM
202520
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











