बेगूसराय।राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर गुरुवार को अहले सुबह दो वाहनों के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, छह बाराती घायल हो गए, इसमें से दो हालत को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया है।
घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप है। मृतक की पहचान विशनपुर लोदियाही निवासी लाल देव राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात विशनपुर लोदियाही से बारात लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा गई थी। बारात से लौटने के दौरान गुरुवार को अहले सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एनएच-28 पर तेज रफ्तार ट्रक एवं बाराती से भरी बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो चालक लोदियाही निवासी लाल देव राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो पर सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को गोधना स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां कि दो बाराती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात शुरू करा दिया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
तेज रफ्तार से ट्रक से टकराई बोलेरो, चालक की मौत, छह बाराती घायल
App Admin
Jul 14 2022 12:50PM
201556
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
