किशनगंज। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एनजेपी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से शनिवार को अवैध शराब जब्त किया। आरपीएफ निरीक्षक एच के शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ट्रेन की सामान्य बोगी से विभिन्न कंपनियों की कुल 106 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन में शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान सामान्य बोगी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, लेकिन शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। जांच में पता चला कि यह शराब पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी और इसे बिहार के किसी स्टेशन पर उतारा जाना था। आरपीएफ मामले की जांच कर फरार तस्कर की तलाश में जुटी है।
एनजेपी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से 61.875 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
Jan 11 2025 4:57PM
203804
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











