बहराइच,। जनपद के घूरनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात उर्स के
मौके पर आतिशबाजी के दौरान गोला फटने से नौ लोग झुलस गये। इनमें तीन लोगों
की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया।
जरवल रोड
थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने शनिवार को बताया कि ग्राम पंचायत घूरनपुर गांव
में एक मजार बनी है। शुक्रवार की रात नौचंदी के दिन उस मजार पर उर्स
आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए दूर दराज के जायरीन पहुंचे थे।
उर्स
के मौके पर गांव कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान गोला दग गया,
जिससे गोला दगा रहे शमीर (19), शीवान (18), मोहम्मद शानू (13), फहामुद्दीन
खां, अतहर खाँ, इंसान, मुजस्मिन, मुजक्किर, कयूम सहित नौ लोग झुलस गए। इस
हादसे से उर्स में आये लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों
को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां तीन की
हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टरों के
मुताबिक, शमीर के पेट में शीशा लगने से गंभीर जख्म हो गया। शीवान के पैर
का एक पंजा कट गया है, जबकि मोहम्मद शानू का कान कट गया। चिकित्सकों ने
फहामुद्दीन खां, अतहर खाँ, इंसान, मुजस्मिन, मुजक्किर, कयूम को प्राथमिक
उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना से संबंधित किसी की कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
बहराइच: उर्स के दौरान हुई आतिशबाजी में गोला फटा, नौ लोग झुलसे
Manisha Singh
May 18 2024 12:35PM
200887
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
