डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राजीव चावला

डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राजीव चावला
बरेली। केन्द्रीय कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर राजीव चावला की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में एग्रीस्टैक स्कीम और फार्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा बैठक हुई। राजीव चावला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ।

चावला ने बताया कि वर्तमान में लगभग 18 प्रतिशत किसानाें का पंजीकरण नहीं हो सका है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी किसानों का शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि नगरीय क्षेत्र के लोगों को फार्मर रजिस्ट्री में शामिल न किया जाए। बैठक में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम पूर्णिमा सिंह, समस्त एसडीएम व कृषि अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Now