जगदलपर। छत्तीसगढ़ के पड़ाेसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (डीव्हीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले के व्यापारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से गुरूवार काे गिरफ्तार किया है।कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने बताया कि कुंजाम हिडमा बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा में नक्सली वारदाताें में शामिल रहा है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 3 लाख का इनाम घोषित किया था। कुल मिलाकर वह 8 लाख का इनामी नक्सली है।
पुलिस ने नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन के कब्जे से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त हथियार में एक एके-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और नक्सल साहित्य शामिल है।
ओडिशा के जंगल से 8 लाख का नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन गिरफ्तार, एके-47 बरामद
Udai Prakash
May 29 2025 6:33PM
201787
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
