BREAKING NEWS

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित निकला पड़ोसी, प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित निकला पड़ोसी, प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग युवती थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। युवती ने लिखित आवेदन में कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व राजा नामक युवक ने युवती को उसके ही घर में अकेला पाकर जबरन बलात्कार किया और युवती द्वारा विरोध करने पर कहने लगा की शादी कर लेंगे यदि बात नहीं मानी तो तुम्हारे मां बाप को मरवा देंगे।

धमकी के डर से युवती खामोश रही और इसका फायदा उठाकर कई बार नामजद युवक ने बलात्कार किया और कहने लगा की किसी को बताओगी को तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताई, इसी बीच युवती गर्भवती हो गई और शादी के लिए युवक पर दवाब डाली तो युवती के पेट में पल रहे बच्चा को गिराने का प्रयास भी किया गया। तब जाकर घटना की सारी जानकारी युवती ने अपने माता-पिता को दी तो युवती के परिजन ने युवक के परिजनों से बात की तुम्हारे बेटे ने जबरन बलात्कार किया, जिसके कारण मेरी बेटी गर्भवती हो गई।

मेरी बेटी से शादी कर लीजिए नहीं तो हम समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। इतना सुनते ही लड़के के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। तब मुखिया, सरपंच को बोलने पर पंचायती हुई पंचायत में आरोपी पक्ष ने कहा कि तुम्हारी बेटी के इज्जत के बदले हम लोगों से पैसा ले लो और कहीं उसकी शादी करवा दो। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। गुरुवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने ऑफ कैमरा जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर पौआखाली थाना कांड संख्या 53/24 दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Now