हजारीबाग। अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है।
घटना के बारे में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह 9:20 बजे वह अपने कार्यालय जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की हत्या के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है।हालांकि पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि घटना कैसे हुई घटना के पीछे किसकी हाथ है यह कहना अभी मुश्किल है। जांच की जा रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
