नारनौल। नारनौल में एक सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को नगर परिषद परिसर में बने एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसकी पहचान गन्नौर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से नगरपरिषद के एक कमरे में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार गन्नौर की एके बिल्डर ने नारनौल शहर में बरसाती पानी को निकालने का ठेका लिया हुआ है। जिसके तहत यहां पर गन्नौर से कर्मचारियों को भेजा हुआ है। इनमें एक ट्रैक्टर ड्राइवर तथा कुछ अन्य कर्मचारी यहां पर काम करते हैं। जिसके बाद कुछ नगर परिषद में रहते हैं तथा कुछ अन्य जगह पर। इनमें से गन्नौर का ट्रैक्टर ड्राइवर कृष्ण कुमार नप के एक कमरे में रहता था।
सोमवार को नगर परिषद के अन्य कर्मचारी आए तो उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा, मगर दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें दिखाई दिया कि एक कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गन्नौर निवासी ठेकेदार गौरव गर्ग ने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नारनौल नगर परिषद में सफाई कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या
Aug 11 2025 1:16PM
204184
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











