शिकायतकर्ता अमित पुत्र राकेश निवासी हिलालपुर ने शिकायत में बताया कि चरण सिंह पुत्र डूंगर सिंह ने सबसे पहले गोली चलाई, उसके बाद उसके रिश्तेदार राहुल, रोहित, तेजस्वी, विष्णु और अन्य ने भी फायरिंग की । घटना का वीडियो सहित सबूत शिकायतकर्ता के पास मौजूद हैं । रोजका मेव थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया । जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चरण सिंह, लाखन, रोहित, विष्णु
निवासी हिलालपुर को गिरफ्तार कर लिया । घटना में इस्तेमाल एक एक कार के अलावा दो देसी कट्टे और 4 खाली खोल भी बरामद किए हैं । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।











