हाथरस। जिले में शिक्षक की दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जिले के मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता छोटे लाल गौतम की बेटियां सृष्टि और विधि की हत्या उसके भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस दौरान बदमाशों की लोकेशन पापरी रोड पर मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपितों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बदमाशों की पहचान चचेरे भतीजे विकास, उसके साथी लालूपाल के रूप में की है। पूछताछ में आरोपित विकास ने बताया कि टीचर के सगे भतीजे सोनेलाल ने पूरे परिवार की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। छोटेलाल गौतम को कोई बेटा नहीं था, वह सोनेलाल की पैतृक जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए पूरे परिवार को मारने की सुपारी दी थी।
हाथरस: शिक्षक की बेटियाें की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Udai Prakash
Jan 24 2025 4:04PM
200325
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
