पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरसिद्धि बाजार में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक शादीशुदा महिला करीब 140 फीट से ज्यादा ऊंची मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। जिसे देखने गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई।
नीचे खड़े परिवार वाले उसे मनाने के लिए लाख गुहार लगा रहे हैं,लेकिन वह ऊपर से कूदने की धमकी दे रही है। वह बार-बार कह रही है,कि ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी। परिजन और लोगो के समझाने का हर प्रयास विफल होता दिख रहा है। महिला हरसिद्धि बाजार निवासी भरत गुप्ता की बेटी बताई गई है।
परिजनो के अनुसार उसने 10 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला शादी के बाद से ही अपने मायके में रह रही है। उसके ससुराल वाले उसे घर ले जाना चाहते हैं,लेकिन वह ससुराल नही जाना चाहती। इसको लेकर उसके घर पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसी बीच महिला टावर पर चढ़ गयी,और कहने लगी कि मै ससुराल किसी भी हाल में नही जाऊंगी। किसी ने अगर उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह कूद कर अपनी जान दे देगी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।उसके नीचे उतरने के बाद ही उसके टावर पर चढने और ससुराल नही जाने की जिद्द के असली कारण पता चल सकेगा।फिलहाल टावर के नीचे भारी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी है।