बिजनौर। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव नहर में मिला। वह रिश्तेदार के यहां आयोजित सगाई कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कादराबाद पुलिस चौकी के आलमपुर गांव में रहने वाला चमन (45) सोमवार सुबह नवाबपुरा गांव में नहर की पुलिया के पास पानी में मिला। चमन कई वर्षों से नमवाबपुरा में हरविंदर सिंह के यहां परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। सुबह नहर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों से पता चला कि चमन रविवार शाम गांव तुरतपुर में अपने रिश्तेदार कालका के यहां एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात वह खा-पीकर नशे की हालत में पैदल ही वहां से घर के लिए निकला था। अब उसका शव नहर में मिला है। आंख और पैर में चोट के कुछ निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।

131.jpg)