हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच डीजल डालते ही अचानक आग भड़क उठीं और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले स्थिति अनियंत्रित हो गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जुलूस के दौरान करतब दिखाने के क्रम में हादसा हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग घायल
Udai Prakash
Jul 7 2025 5:44PM
200058
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
