बिजनौर। जनपद के नहटौर थाना अंतर्गत ग्राम मलकपुर में मां के साथ पिता को खाना देने जा रही सात वर्षीय मासूम तानिया पर मौत के रूप में गुलदार ने झप्पटा मार दिया |
मामला शुक्रवार काे सुबह लगभग सात बजे का है। तानिया की मां खेत में काम पर गए अपने पति को खाना देने जा रही थी। उसकी गोद में एक छोटा बच्चा भी था। पीछे तानिया मां के साथ चल रही थी। अचानक गन्ने के खेत से निकल कर गुलदार ने तानिया पर झपट्टा मार दिया। तानिया की चीख सुन मां के हाेश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दोडे़ तथा बच्ची को ढूंढा, आधा घंटा बाद तानिया खून में लथपथ मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान है कि गुलदार बच्ची को मारने के बाद लोगों के आने पर निवाला नहीं बना सका। बच्ची के गले पर बडे़ व गहरे घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। तानिया के मां बाप व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी दहशत में हैं। वन विभाग को सूचित किया गया है। वन विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर पिजंरा लगाये जाने की बात कही जा रही है।
मां के साथ पिता को खाना देने जा रही बच्ची पर गुलदार ने मारा झपट्टा, माैत
Udai Prakash
Oct 11 2024 12:25PM
200277
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
