रामगढ़।रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण को लेकर दो संप्रदायों का तनाव बढ़ता जा रहा है। अपहृत युवती को केरल से वापस लाने के लिए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पहले उन्होंने प्रशासन को 72 घंटे की मोहलत दी। इसके बाद 24 फरवरी को मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन को चुनौती दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह 6 बजे रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को चितरपुर प्रखंड में जाम कर दिया। चक्का जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिला प्रशासन ने सांसद को 72 घंटे में लड़की को वापस लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
आंदोलन के बाद सांसद ने कहा कि पुलिस अगर पहले ही तत्परता दिखाई होती तो जनता को सड़क पर उतरना नहीं पड़ता। लगभग 15 दिनों पहले यह वारदात हुई थी। पुलिस को लड़की को वापस लाने की मांग रखी गई थी। आज चक्का जाम कार्यक्रम में प्रशासन को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से जनता में आक्रोश है और समाज में अफवाहें फैल रही हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रशासन को सचेत रहने की आवश्यकता है।
चितरपुर प्रखंड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार जिले के तमाम अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग पांच किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बंद समर्थकों को अपनी दुकान खोलने की बात कही। साथ ही जिस मोहल्ले में युवक और युवती का घर है, उस क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
अपहृत युवती को वापस लाने के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे
Feb 25 2025 4:05PM
203279
5
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











