पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी प्रखंड के माला हरिनतोर पंचायत का दौरा किया। उन्होंने वार्ड नंबर 03, 05 और 08 में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत के रूप में सूखा राशन सामग्री के साथ 50 हजार रुपए नगद वितरित किए। क्षेत्र में नदी कटाव की वजह से 50 से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं और कई लोग बेघर हो गए हैं। पप्पू यादव ने चीफ इंजीनियर और एग्जेक्युटिव इंजीनियर से फोन पर बात कर नदी कटाव को रोकने के लिए जल्द से जल्द उपाय करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
सांसद पप्पू यादव ने किया बाढ़ प्रभावित माला गांव का दौरा
udai prakash
Oct 5 2024 9:14PM
201207
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
