भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया की दबंगई सामने आई है। सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे लहार एसडीएम विजय सिंह यादव की सरकारी गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि एसडीएम की गाड़ी को आगे से नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके से रेत से भरी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं।
जानकारी के अनुसार, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को सुबह अवैध रेत तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वे करीब 10:30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे जहां रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी और ओवरलोड मिलीं। जब एसडीएम ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक चालक ने कार्रवाई से बचने के इरादे से जानबूझकर ट्रैक्टर को तेज गति में एसडीएम की गाड़ी में घुसा दिया। टक्कर के चलते सरकारी वाहन को नुकसान हुआ लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद एसडीएम ने फौरन मिहोना थाना प्रभारी को फोन कर फोर्स बुलवाई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध रेत तस्करी, ओवरलोडिंग, शासकीय वाहन को क्षति पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा कि अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन तेज गति और ओवरलोड के कारण आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
भिंड: रेत माफिया की दबंगई, एसडीएम की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, बिना रॉयल्टी ओवरलोड 2 ट्रॉलियां जब्त
Udai Prakash
Dec 15 2025 3:35PM
200329
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
