धमतरी। सरकारी वाहन और निगम के डीजल के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतले के पास डीजल टैंक रखकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान डीजल चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लिखे तख्तियां भी प्रदर्शित की गईं।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि, नगर निगम की जो चारपहिया गाड़ी है जो कि निगम कार्यों के लिए निर्धारित है, उसका उपयोग संभाग प्रभारी द्वारा रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों में निजी व पार्टीगत दौरों के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम के डीजल का भी खुला दुरुपयोग हो रहा है, जिससे पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही नगर निगम को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
पार्षदों ने कहा कि, निगम की माली हालत खराब है, इसके बावजूद संसाधनों की इस तरह की बर्बादी बेहद चिंताजनक है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर और उप नेता प्रतिपक्ष विश्व देवांगन ने निगम प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकारी वाहन और डीजल के दुरुपयोग पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो आगामी दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा, यहां तक कि वाहन में ताला लगाने जैसा कदम भी उठाया जा सकता है।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश महिला सचिव सूर्य प्रभा चटियार, पार्षद योगेश लाल, सूरज गहरवाल, सुमन मेश्राम, पूर्णिमा गजानंद रजक, उमा भागीध्रुव, रामेश्वरी कोसरे, पूर्व पार्षद अजय वर्मा, राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, सोमेश मेश्राम, युवा नेता गौतम वाधवानी, वतांजली गोस्वामी, गणेश्वरी कामडे, अजय सिन्हा, अविनाश मराठे, श्याम कुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,
सात महीनों से नहीं मिली है पेंशन:
धरना स्थल पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुधवंतिन बाई भी पहुंचीं और अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले सात महीनों से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन के लिए रोजाना निगम के चक्कर काटते-काटते तबीयत भी खराब रहने लगी है। इलाज के खर्च के लिए उन्होंने अपने एक हाथ की चांदी की चूड़ी तक बेच दी। बुजुर्ग महिला की व्यथा सुनकर धरना स्थल पर मौजूद लोग भावुक हो उठे। कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर निगम के खोखले दावों की जमीनी हकीकत बताया।
धमतरी : कांग्रेसियों ने सरकारी गाड़ी और डीजल के दुरुपयोग का लगाया आरोप
Dec 22 2025 4:54PM
204310
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











