जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह तहसील नवागढ़ अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना नवागढ़ के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कनस्दा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 1 ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया है।
इसके अतिरिक्त चांपा, पीथमपुर, हथनेवरा तथा जांजगीर मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान कुल 10 हाईवा वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा एवं चांपा थाना में रखा गया है। जब्त वाहनों में 03 हाईवा में खनिज चूनापत्थर (गिट्टी) तथा 07 हाईवा में रेत के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अधीन अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त
Udai Prakash
Apr 17 2026 12:40PM
201818
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
