कोरबा,। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे आईटीआई तानसेन चौक के निकट संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तथा गौरा पूजा महोत्सव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है जिसका चार्ट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा और यहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर इस रूट से आवागमन करने वाले वाहनों का नया रोड मैप तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री साय 11 काे कोरबा प्रवास पर, गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा-पुजेरी सम्मेलन में होंगे शामिल
Jan 10 2026 5:01PM
202583
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











