प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार की रात बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि नैनी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नैनी ब्रज किशोर गौतम की तहरीर पर मालखाना की देखभाल करने वाले बर्खास्त हेड मोहर्रिर राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है। राजेन्द्र प्रसाद कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव के निवासी हैं। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि थाने के मालखाने से एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब होने के मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य और प्रमाण एवं दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामला अति गंभीर है, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाने के मालखाने से लायसेंसी रिवाल्वर गायब, बर्खास्त हेड मोहर्रिर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Udai Prakash
Dec 8 2025 12:08PM
200827
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
