पूर्णिया। लोकसभा में बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, माफिया राज और पुलिसिया अत्याचार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और पुलिस की बर्बरता चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।
सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा,"बिहार में लगातार पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज, माफियाओं का जुल्म और अपराधियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। सासाराम के सांसद मनोज राम पर जातीय आधार पर हमला किया गया। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने छात्रों की बेरहमी से पिटाई की। हमारे सांसदों और धार्मिक गुरुओं तक को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में 39 से अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों पर लाठीचार्ज आम बात हो गई है, जबकि अपराधी और माफिया दिन-ब-दिन मजबूत होते जा रहे हैं। बिहार में अपराध के नेक्सस को तुरंत खत्म किया जाए। पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाई जाए। सांसद, धार्मिक गुरुओं और छात्रों पर हो रहे हमलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
पप्पू यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता का कानून-व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो वे खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
बिहार में विधि-व्यवस्था बदहाल, पप्पू यादव ने संसद में उठाया मुद्दा
udai prakash
Feb 11 2025 9:34PM
201571
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
