लातेहार। जिले के बारेसांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेसांड़ गांव निवासी विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्याकांड का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने महिला के हत्यारे बारेसांड़ गांव निवासी लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लक्ष्मण यादव मृतक महिला का दूर का रिश्तेदार भी है।
सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी गत 26 सितंबर की दोपहर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद 27 सितंबर को गांव के बगल में स्थित जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था। मनोज यादव के आवेदन के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर पूरे मामले की अनुसंधान आरंभ कर दी थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले ,जिसके आधार पर लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण यादव ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को महिला जंगल में दातून तोड़ने गई थी इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला ने जब घटना की जानकारी गांव वालों को देने की धमकी दी तो उसने कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या कर दी थी।
डीएसपी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
udai prakash
Sep 29 2025 4:22PM
200518
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
