BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंंतर्गत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक, कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक राॅबिंसन गुड़िया ने शनिवार काे इसकी पुष्टि करते हुए बताशा कि 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानाें ने डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दाैरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में शुक्रवार काे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलाें को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म और संचार उपकरण बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्में के बाद नक्सलियाें के छिपाकर रखे गये डंप काे बरामद करने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिल रही है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Subscribe Now