नंदानगर के कुंतरी लगा फाली, सैंती और धुर्मा में गुरूवार की तड़के तीन बजे आसमान से बरसी आफत के साथ आए मलबे में दबकर दस लोग लापता हो गए थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत कर सात लोगों शव के बरामद कर लिए है। इसी मलबे से एक व्यक्ति जीवित निकला है। इस व्यक्ति की पहचान कुंवर सिंह के रूप में हुई है। बरामद सात शवों में कुंवर सिंह की पत्नी कांता देवी और दो पुत्र विकास और विशाल शामिल हैं। अन्य लापता जिन चार लोगों के आज शव बरामद हुए है। उनमें नरेन्द्र सिंह, जगदम्बा प्रसाद और उनकी पत्नी भागा देवी, देवेश्वरी देवी शामिल हैं। सरपाणी के कुंवर सिंह को मलबे से जीवित निकालने के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार धुर्मा के गुमान सिंह और ममता देवी अभी भी लापता हैं। जिनकी खोजबीन जारी है।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना शेराहमऊ दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कंबाइन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना पर शोक जताते हए सांत्वना व्यक्त की।
प्रभारी निरीक्षक उमेश शंकर मिश्रा ने बताया कि थाना शेराहमऊ दक्षिणी क्षेत्र के पंचौली गांव निवासी कुंदन (18 )अपनी बहन नमामि (16) के साथ शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल जा रहे थे। पंचौली और मंसूरपुर कम्बाइन मशीन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । हादसे में कुंदन और उसकी बहन नमामि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कम्बाइन चालक मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कम्बाइन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।