कटिहार। जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से कुल 443.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुमन कुमार जयसवाल और राजेश कुमार के रूप में हुई है। सुमन कुमार जयसवाल पूर्णिया जिले के टिक्कापट्टी थाना क्षेत्र के श्रीमता वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं, जबकि राजेश कुमार कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के राजा पाकर वार्ड नंबर 8 के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से 443.83 लीटर विदेशी शराब, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकद 4,100 रूपये बरामद किए हैं।
कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बसगढ़ा की ओर जाने वाली एनएच-31 मार्ग से एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जाँच अभियान चलाया और स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोढ़ा पुलिस ने 443.83 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
udai prakash
Oct 8 2025 3:02PM
201587
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
