पूर्णिया। बनभाग स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल जी ने दीप प्रज्जवलित कर और स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को नमन करते हुए कहा कि "जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने पूरे जीवन में समाज के शोषित, वंचित, और गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे सामाजिक न्याय के वास्तविक ध्वजवाहक थे, जिन्होंने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उनकी सादगी, ईमानदारी, और त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने कहा की कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने जीवन में न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता के सिद्धांतों को भी मजबूती से स्थापित किया। उनके आदर्श आज भी हमें सही दिशा में कार्य करने और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान को याद करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि गरीबों, शोषितों, और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक नीतियां बनाईं। उनकी 'सामाजिक न्याय की नीति' और 'समान शिक्षा व्यवस्था' आज भी प्रासंगिक हैं।
डॉ जायसवाल ने उनकी सादगी और ईमानदारी को आज के समय में सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए आदर्श बताया। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, दिलीप कुमार दीपक, अंनत भारती, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना साह, मीनाक्षी सिन्हा, अनुपम झा, संजय पोद्दार,संजीव सिंह,राजेश रंजन,अरुण रॉय पुलक, सुजीत सिन्हा,किशोर जायसवाल, सचिन रॉय, संजय मिर्धा, नूतन गुप्ता, डॉक्टर संजीव कुमार, अरविन्द साह भोला,मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद थे।
सूची तो वंचितों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा काम किया-दिलीप जायसवाल
udai prakash
Jan 24 2025 9:21PM
201367
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
