चतरा। कलश यात्रा के साथ ही चतरा जिले में आदिशक्ति मां दुर्गा की विधिवत आराधना शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत कान्हा चट्टी, इटखोरी, मयुरहंड, सिमरिया समेत सभी प्रखंड मुख्यालय और गांवों में पूजा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई।
पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय समेत कई गांवों में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के साथ ही प्रखंड में नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया है। प्रखंड मुख्यालय में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, भाजपा नेता सुजीत भारती, रंजय भारती समेत कई गणमान्य भाग लिए। प्रखंड मुख्यालय से कलश यात्रा बरवाडीह, दुंबी, पत्थलगडा, सिंघानी होते कई गांव का परिभ्रमण कर बकुलिया नदी में आचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा और नरेश पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभर कर मंडप प्रवेश किया। वहीं कौलेश्वरी मंदिर कुब्बा और देवी मंडप उप रैली कुब्बा की ओर से निकाली गई कलश यात्रा कुब्बा, चौथा, बेलहर, बरवाडीह, दुंबी, पत्थलगडा, बनवारा, अनगडा से गुजरते हुए मंडप प्रवेश किया।
प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोईया पहाड़ी मंदिर, नावाडीह बाजोबार पंचायत मुख्यालय, नोनगांव पंचायत मुख्यालय, थाना मंदिर में भी कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना शुरू हो गई है। इस बार प्रखंड मुख्यालय पत्थलगडा, नावाडीह और नोनगांव में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर कलश स्थापित की गई है। आदिशक्ति मां दुर्गा की कई स्थानों में पूजा अर्चना शुरू हो गई है। पूजा को लेकर यहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
कलश स्थापन के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना शुरू
udai prakash
Oct 3 2024 9:37PM
200888
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
