कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज मंगलवार काे एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम झाँझ में 60 वर्षीय बैसाखू गोंड का परिवार निवास करता है। आज दोपहर बैसाखू गोंड ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंचा था। कुछ देर बाद किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसान को हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वहीं किसान के इस आत्मघाती कदम का कारण धान बिक्री में आ रही समस्या बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान बैसाखू गोंड ने धान की फसल लगायी थी। लेकिन गिरदावरी में रकबा कम दर्ज करने के साथ ही अन्य त्रुटि की गयी। जिससे किसान को धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर किसान ने ये आत्मघाती कमद उठा लिया।
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी निवासी एक आदिवासी किसान ने टोकन नहीं कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस घटना के बाद कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किसान के गिरदावरी में गड़बड़ी की सुधार में लेटलतीफी करने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही तहसीलदार और समिति प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है
कोरबा में एक और किसान ने पिया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश
Jan 13 2026 3:54PM
202270
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











