मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा बाजार में सोमवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विजपुर गांव के दीनूपुर बस्ती निवासी पप्पू सोनकर (45) सोमवार को भटेवरा बाजार में सब्जी की दुकान लगाए था। दुकान के पास शाम को लगभग पौने सात बजे पैदल जा रहे सब्जी विक्रेता को मीरजापुर की ओर से आ रही तेजरफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में पप्पू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाजार के लोगों ने उसे पीएचसी सरोई विजयपुर भेजा। पीएचसी प्रभारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने परीक्षण के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दियाविंध्याचल धानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने मंगलवार को बताया कि बोलेरो की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
